हरलाखी(मधुबनी)।
इंडो-नेपाल सीमा से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान हरलाखी प्रखंड के सोनाई पंचायत के रोजगार सेवक सहित सात अन्य लोगों को ब्रेथ एनालाईजर मशीन के द्वारा जांच करने के बाद शराब के नशे में होने के आरोप मे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग के एसआई मनीष सक्सेना के नेतृत्व में पिपरौन जटहि सीमा पर छापेमारी करने के दौरान सोनई पंचायत के रोजगार सेवक सह जहानाबाद जिले के भूतही थाना अंतर्गत गंधारमद गावँ निवासी अजय कुमार पासवान, दरभंगा के बहादुरपुर थाना अंतर्गत गंजवासिदपुर निवासी राकेश कुमार, अरेर थाना के नगवासा निवासी दुलारचंद मुखिया, बासोपट्टी थाना के जोंकी महिनाथपुर निवासी पूणदेव मंडल, राजेश पंडित व जयनगर थाना के पिपराटोल निवासी विमल कुमार यादव और अभिषेक कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीँ एसआई मनीष सक्सेना ने कहा कि सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक प्रक्रिया हेतु मधुबनी कारागार भेज दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment