बस हादसे में मृत मोहम्मद अमीरूल का शव घर पहुंचते ही मचा हाहाकार।
मधवापुर(मधुबनी)।
जिले के बेनीपट्टी मे हुए दर्दनाक बस हादसे मे मृत मोहम्मद अमीरुल का शव उनके पैतृक गावँ उतरा पहुंचते ही हाहाकार मच गयी। वहीँ साहरघाट थाना अंतर्गत उत्तरा गांव के अत्याधिक लोग एक एक करके उसके शव को देखने के लिए उमड़ पड़ा। बतादें कि अमीरूल के भतीजी की शादी ठीक एक सप्ताह बाद यानि की 26 सितम्बर को होने वाली थी। जिसके लिए अमीरूल सीतामढ़ी जिला स्थित बैरा गांव अपने बहन को लाने के लिए घर से निकला था लेकिन जिन्दा वापस नहीं आ पाया। अभी उसके घर मे ख़ुशी के जगह सन्नाटा छाया हुआ है।

0 comments:
Post a Comment