PropellerAds

इंडो-नेपाल सीमा पर नदी मे डूबने से अधेर की मौत, शव की खोज मे लगे एनडीआरएफ की टीम

खोजने गया व्यक्ति की खोज में आपदा टीम पंहुची उमगांव !

हरलाखी (मधुबनी) : हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में गुरुवार को दोपहर में एक व्यक्ति की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उमगांव निवासी डोमु यादव (45) अपनी भैंस को जमुनी नदी में नहलाने गया था। तभी अचानक भैंस अचानक नदी के पार चली गई। जिसके बाद भैंस पकड़ने के लिए डोमु यादव नदी में कूद गया, पानी की धरा तेज होने के कारण जमुनी नदी की तेज धारा में फंसकर डूब गया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय बीडीओ सरोज कुमार बैठा और सीओ उमेश नारायण पर्वत की देखरेख में थाना के एसआई हनुमान चौधरी समेत कई पदाधिकारी नदी में गोताखोर व आधुनिक नाव से लाश को खोजने में लगे हुए है। 

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment