PropellerAds

बाढ़ पीड़ितो के लिए चैरिटी शो करेंगे रवि किशन

बाढ़ पीडितो के लिए चैरिटी शो करेंगे रवि किशन

 Sep 06, 2016  (गुंजन कुमार)

भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन ने बिहार में आये बाढ़ से तबाह हुए लोगो के पुनर्वास और उनकी सहायता के लिए बिहार के चार शहरो में चैरिटी शो करने का फैसला किया है । इस शो की पूरी रूप रेखा उन्होंने गणेशोत्सव के अवसर पर तैयार कर ली है । इसके तहत उन्होंने कई बड़ी कम्पनियोको इस चैरिटी से जोड़ने का प्रयास करेंगे । इसके अलावा भोजपुरी फ़िल्म जगत के बड़े निर्माताओं और फाइनेंसरों से भी उनकी राय लेकर शो को प्रभावी बनाने की उनकी योजना है । रवि किशन ने बताया की भोजपुरी फ़िल्म जगत के सभी कलाकारों को इस शो से जोड़ने की उनकी योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा राशि इकट्ठा कर बिहार सरकार को भोजपुरी फ़िल्म जगत की ओर से दिया जा सके । उन्होंने आगे बताया की इस सम्बन्ध में वो खुद मुख्यमंत्री नितीश कुमार सहित आला अधिकारीयों से मुलाकात कर अपनी योजना से अवगत कारायेंगे और उनकी मदद लेंगे । शो किन शहरो में किया जायेगा इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन सीतामढ़ी , आरा , छपरा , हाजीपुर के साथ साथ सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोशी के किसी शहर में इसे कराने की योजना है । रवि किशन ने कहा की भोजपुरी फ़िल्म जगत बिहार पर सर्वाधिक निर्भर करती है इसीलिए भोजपुरी फ़िल्म से जुड़े लोगो का फ़र्ज़ है की संकट की घडी में बिहार के लिए सोचे ।

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment