PropellerAds

सिद्धिपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में लगी भारत नेपाल के हजारो श्रद्धालुओं की भीड़।

मिथिलांचल के सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में महाअष्टमी के दिन भारत व नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ सुबह तीन बजे से ही उमड़ पड़ी। भीड़ इतना ज्यादा है कि थमने का नाम नहीं ले रही है। श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा लाइन में लगाकर मां भगवती की शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना व दर्शन कराया जा रहा है। मैया के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ती ही जा रही है। श्रद्धालुओं के बढ़ते भीड़ को लेकर प्रशासन व पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। वहीँ श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी। उच्चैठ भगवती स्थान के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल के जवान कैंप कर रहे हैं। उच्चैठ से मलहामोर तथा मछलीगेट से धनौजा गांव तक तीन किलोमीटर की दूरी में वाहनों की कतार लगी हुई है।  श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण माहौल में प्रशासन के द्वारा दुर्गा भगवती की पूजा-अर्चना व दर्शन कराया जा रहा है। भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण पुलिस को सादे लिवास में लगाया गया है जबकि महिला पुलिस बल के जवानों को मंदिर सहित मेला परिसर में तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था व शांतिपूर्ण रूप से श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे पूजा-अर्चना व माता की दर्शन से श्रद्धालुओं में खुशी व्याप्त है।

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment