PropellerAds

भारत-चीन में तैयार होगा राजकपूर की फिल्म 'आवारा' का थिएटर वर्जन

भारत-चीन में तैयार होगा राजकपूर की फिल्म 'आवारा' का थिएटर वर्जन।

बॉलीवुड के महान कलाकार शोमैन राजकपूर की फिल्म 'आवारा' के थिएटर वर्जन के लिए भारत और चीन के बीच समझौता हुआ है।

बता दें, एक समझौते के तहत बॉलीवुड के दिवंगत महान अभिनेता राजकपूर की लोकप्रिय फिल्म 'आवारा' को भारत और चीन थियेटर रूप में तैयार करेंगे। यह फिल्म चीन में बहुत लोकप्रिय हुई थी। इसक गाना 'आवारा हूं' चीन के लोगों की जुबान पर चढ़ गया था, यही नहीं फिल्म के हीरो राजकपूर को भी चीन में खासा पसंद किया गया था। शंघाई में भारतीय परिषद के जनरल प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चीन और भारत ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है जिसके मुताबिक 1951 की राजकपूर की सुपरहिट फिल्म 'आवारा' का थिएटर वर्जन तैयार किया जाएगा। दोनों देशों के बीच एक एमओएयू पर हस्ताक्षर हुआ है, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और चीन शंघाई अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव के बीच इसे लेकर समझौता हुआ है। शंघाई में हुए समझौते के अनुसार भारत और चीन में 2017 और 2018 में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। आईसीसीआर के महानिदेशक अमरेंद्र खाटुआ 18वें चीन शंघाई अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में हिस्सा लेने शंघाई गए हुए थे, वहीं इस समझौते पर हस्ताक्षर भी हुआ इसका गाना 'आवारा हूं' को चीन में 'आवाला हूं' गाया जाता है क्योंकि मंडारिन भाषा में र नहीं हैं।

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment