साईकिल की सवारी करेंगे अभिनेता पवन सिंह।
विक्रम भगत की रिर्पोट:
लखनऊ(यूपी)। यूपी में मचा घमासान के बाद चुनाव आयोग ने अखिलेश को साईकिल थमा दिया है। सभी पार्टी यह चुनाव जितने के लिए पुरी एड़ी चोटी का जोड़ लगा दिया है। हर पार्टी मैदान मे अपने स्टार प्रचारक को उतार रहे है। ताकि जनता के मष्तिष्क को साफ किया जा सका। वही दूसरी तरफ अखिलेश ने भोजपुरी के सुपर स्टार अभिनेता सह गायक पवन सिंह को समाजवादी पार्टी के ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। बतादें की इससे पहले सपा के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन जैसे स्टार रह चुके है। अब अभिनेता पवन सिंह यूपी के गली गली मे घुमकर अखिलेश के पक्ष मे वोट मांगते नजर आएंगे। चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर प्रचार भी किया जा रहा है। अब देखना यह है कि अभिनेता पवन सिंह आम वोटरों को अखिलेश के पक्ष मे कितना लूभा पाते है।

0 comments:
Post a Comment