विक्रम भगत नागवंशी की रिपोर्ट:
भोजपुरी दर्शक के लिये खुशी का आगाज होने वाला है। क्योंकि अगामी 3, 4 व 5 फरवरी को दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरिएम में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से किया जा रहा है।
जिसमे संभावना है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। इस फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी की पहली फिल्म "गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो" के अलावे "कब होइ गवना हमार", "बिदेसिया" सहित कुल 9 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार कहा जाता है कि नितिन चंद्रा जी द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म "देशवा" भी इसके साथ दिखाया जाएगा।
बतादें की उक्त फेस्टिवल आयोजन के सूत्रधार दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी है।और भोजपुरी फिल्म जगत के लिए निश्चित तौर पर साधुवाद के पात्र हैं। जिनकी पहल पर यह फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है।
बहरहाल दिल्ली में आयोजित होने वाले भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल भोजपुरियों भाषियों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह भोजपुरी संस्कृति, के साथ साथ उन पुराणी रीति-रिवाज के विस्तार में जरूर सहायक होगा।





0 comments:
Post a Comment