खबरें बिहार की
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने कानपुर रेल हादसे की साजिश रची थी। यह खुलासा नेपाल व मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गये आइएसआइ एजेंट मोती पासवान ने किया है। मंगलवार को आइएसआइ के कुल छह एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। इनमें तीन को नेपाल व तीन को मोतिहारी पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार एजेंटों में एक आदापुर बखरी के मोती पासवान ने खुलासा किया है कि कानपुर में ट्रैक का फिश प्लेट खोल कर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त कराया गया था। फिश प्लेट उसने खुद खोला था। कुछ और भी साथ थे। इसके लिए नेपाल के ब्रजकिशोर गिरि ने उसे आदेश दिया था। ब्रजकिशोर दुबई में बैठे समसूल होदा से गाइड होता है. इस खुलासे के बाद एटीएस व रॉ के अधिकारी मोतिहारी के लिए रवाना हो चुके हैं। आज वे मोतिहारी पहुंचेंगे। 21 नवंबर, 2016 की आधी रात को कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस बेपटरी हो गयी थी, जिससे 164 यात्री मारे गये थे।
Home / Uncategories / मोतिहारी पुलिस ने कानपुर रेल दुर्घटना में ISI का हाथ होने का किया खुलासा, पकडे़ कई आतंकवादी
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment