PropellerAds

2017 मे होगी विनय आनंद की वापसी



आमदानी अठ्न्नी... से अपनी खास पहचान बनानेवाले विनय आनंद की इस साल बॉलीवुड में वापसी होने जा रही है. तकरीबन सत्तर भोजपुरी फिल्मों में काम करके वे भोजपुरी फिल्मों में बतौर सुपर स्टार स्थापित हैं लेकिन इस साल वे बॉलीवुड में री-लांच की तेयारी में हैं. इस साल जून में अपनी होम प्रोडक्शन फ्लाइंग हॉर्सेज के बैनर में बननेवाली मल्टी स्टारर में वे नजर आएंगे.
इस फिल्म के लिए वे बकायदा तैयारी कर रहे हैं और उन्हें बॉडी बिल्डिंग के लिए तैयार कर रहे हैं आमिर खान को गजनी/दंगल और काबिल के लिए ऋतिक रोशन को तैयार करनेवाले सत्यजीत चौरसिया!
इस फिल्म में वे एसपी बने हैं और उस रोल में परफेक्ट बनने के लिए विनय हर रोज तीन-चार घंटे पसीना बहा रहे हैं.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment