मधुबनी। जिला मुखिया महासंघ के आह्ववान पर बिहार सरकार द्वारा पंचायती राज़ व्यवस्था मे पंचायत के प्रधान मुखिया के वित्तीये कटौती के विरुद्ध एवं पंचायती राज़ व्यवस्था सम्बंधी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल मे हुए 73वा संविधान संशोधन के मुताबिक त्रीस्तरीय पंचायती राज़ व्यवस्था के राज्य सरकार द्वारा उलंघन करते हुए , चतुर स्तरीय बनाने को लेकर बिहार सरकार के षडयंत्र के खिलाफ बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय पर विशाल घरना आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मे आम सभा आयोजित किया गया और बिहार सरकार से माँग किया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त राशि जो पंचायत के विकास के वास्ते दिया जाता है, उसे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना मे नहीं लगाया जाए। सात निश्चय योजना के कार्यान्वित करने के वास्ते राज्य सरकार अलग से कोष के व्यवस्था कर निश्चय योजना को लागू किया जाए। मौके पर अजित पासवान(अध्यक्ष,बेनीपट्टी), विकास मिश्रा(अध्यक्ष,हरलाखी),मिथिलेश मिश्रा(संरक्षक,बेनीपट्टी),किरण देवी(मुखिया बनकट्टा )मुनचुन सदा(जिला सचिव), हमीदा खातून(मुखिया,मेघवन), सोनी देवी(मुखिया,मुरेठ) ,प्रेम शंकर (मुखिया,गांगुली), लाल नारायण सिंह(मुखिया परौल), मो.आलम(मुखिया,बर्री) , जागेश्वर यादव (मुखिया ,तैयौथ), अमन यादव(मुखिया,ढंगा),प्रमोद पुर्वे (मुखिया,धकज़री)एवं अन्य मुखिया भी उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment