बासोपट्टी(मधुबनी)।
बासोपट्टी प्रखंड के आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी को निगरानी विभाग ने एक सेविका से 6000 रूपया घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 10 बजे पर्यवेक्षिका रूबी के बासोपट्टी गुदरी बाजार स्थित घर पर ही निगरानी डीएसपी कनिष्ट महाराज के नेतृत्व मे आई टीम ने अचानक धावा बोल पैसे लेते गिरफ्तार कर अपने साथ ले गया। बता दें कि बासोपट्टी प्रखंड के फेंट पंचायत अंतर्गत मनमोहन गांव की सेविका मंजू कुमारी ने निगरानी को शिकायत किया था कि पिछले 6 माह से मानदेय रूका हुआ है। जिसके लिए उक्त पर्यवेक्षिका 6000 रूपये की मांग कर रही है। जिस पर निगरानी ने एक पुरी प्लानिंग तैयार कर सोमवार की सुबह दस बजे उसके आवास पर घुस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक निगरानी उसे अपने साथ ले जा चुकी थी।


0 comments:
Post a Comment