इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात खौना एसएसबी बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सीमा से भारी मात्रा में देशी व विदेशी नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोच लिया है। पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान हरलाखी थाना के विशौल गांव निवासी ललित सहनी व मनीष सहनी के रुप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी को गुप्त सुचना मिली कि सीमा क्षेत्र के नेपाल से भारी मात्रा में नेपाली शराब भारत में लाई जा रही है। जिस पर खौना एसएसबी कैम्प के इंचार्ज एएसआई नंदन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने कार्रवाई करते हुए शराब समेत दो तस्करों को धर दबोच लिया। जब्त देशी व विदेशी शराब में 6 बोतल एसी ब्लैक, 12 बोतल बीयर व 9 सौ 58 बोतल नेपाली सौंफी शराब सहित कुल 976 बोतल नेपाली शराब शामिल है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए हरिणे एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर संतोश कुमार नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल से शराब की एक बड़ी खेप खौना बार्डर से लाई जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना एसएसबी को मिली। सूचना मिलते ही कार्रवाई कर तस्कर को शराब समेत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जब्त शराब व दोनों तस्करों को मधुबनी उत्पाद पुलिस के हवाले कर दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ हरिणे एसएसबी कैम्प के जवानों ने 30 हजार रुपये मुल्य के तस्करी के सामान समेत एक तस्कर को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए तस्कर की पहचान नेपाल के धनुषा जिला के खरयानी गांव निवासी राजू साह के रुप में की गई है। जब्त समान में सरसों तेल, बिस्किट व चाॅकलेट शामिल है। कंपनी इंचार्ज संतोष कुमार नेगी ने बताया कि जब्त सामान को पिपरौन कस्टम के हवाले कर दी गई है।



0 comments:
Post a Comment