बेनीपट्टी : अनुमंडल मुख्यालय के सात परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में चल रही है मैट्रिक की परीक्षा। श्री लीलाधर उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, एस एस ज्ञान भारती, मध्य विद्यालय बेनीपट्टी, मध्य विद्यालय सरिसब सहित सात परीक्षा केन्द्रों पर 6779 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए है। वहीँ परीक्षार्थियों को तीन -तीन जगह तालाश करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश होने दिया जा रहा है।
एसडीएम राजेश परिमल,डीसीएलआर विष्णुदेव मंडल, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, बीडीओ डा.अभय कुमार,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष हरेराम साह सहित कई पदाधिकारी दल बल के साथ परीक्षा केन्द्रों पर कैम्प कर रहे है।




0 comments:
Post a Comment