PropellerAds

बिहार दिवस पर हरलाखी मे बच्चों ने लिया एकता और भाईचारे का संकल्प


हरलाखी: बिहार स्थापना दिवस के  वार्षिकोत्सव पर हरलाखी मे भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्रखंड मुख्यालय उमगांव परिसर मे बीडीओ सरोज कुमार बैठा के नेतृत्व मे मोमबती जलाकर स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं गंगौर स्थित जागरूकता अभियान संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा व अनिशा कुमारी ने अपनी टीम के साथ शांति निकेतन इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल मे बच्चों के बीच चौकलेट बांटकर बिहार के इतिहास को बच्चों के बीच बताया। इस अवसर पर संस्था के लड़कियों ने बच्चों को अपनी संस्कृति को बचाने तथा एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प भी दिलवाया। इसी तरह गंगौर, करूणा, खिरहर, बेता परसा समेत अन्य पंचायत भवनों पर भी कार्यक्रम रखा गया। जदयु कार्यालय उमगांव मे प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के द्वारा भी स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यालय मे बीएओ अभिनव प्रियदर्शी, आवास पर्यवेक्षक चंद्रवीर कुमार, अंसार आलम, समन्वयक सुनिल कुमार, जीविका परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार, गंगौर मे मुखिया शिवचंद्र मिश्र, शिक्षक जीबछ मिश्र, बेता परसा मुखिया गीता देवी, अनित कुमार मंडल, करूणा मे मुखिया रंजना देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजय राय, रणवीर सिंह, मो. सितारे व लक्ष्णदेव यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment