PropellerAds

हरलाखी में डाफोडिल्स एकेडमी स्कूल का उद्घाटन

हरलाखी(मधुबनी): आज भारत समेत पुरी दुनिया में लोगों को शिक्षा से जोड़ने की कवायदें चलायी जा रही है। भारत भी अब शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। हमारा समाज भी शिक्षा के प्रति पुरी गंभीर है। लेकिन इस बीच हम सभी को एक डर है कि कहीं शिक्षा की इस रेस में हम अपनी संस्कृति व नैतिक सोंच को न भूल जाएं। इसलिए हम सभी को यह चाहिए कि हम बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ नैतिक सोंच व समाजिक ज्ञान की जानकारी के साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जाना आवश्यक है। ताकि हम अपने संस्कृति व सोंच को बनाए रखें।  ये उक्त बातें उमगांव प्रखंड मुख्यालय स्थित डाफोडिल्स एकेडमी स्कुल के उद्घाटन के दौरान अंचलाधिकारी उमेंश नारायण पर्वत ने कहीं। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजयचंद्र भगत ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। बिना शिक्षा के इस संसार में जीवनयापन कर पाना संभव नहीं है। इसलिए हम सभी का परम कर्तव्य बनता है कि बच्चों में बेहतर शिक्षा दिए जाने का प्रयास करें। ताकि हमारे समाज का आने वाले भविष्य उज्जवल हो। बताते चले कि सीओ, बीईओ व हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने संयूक्त रुप से फीता काट कर स्कुल का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं चेतना सभा का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जदयु प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया। मौके पर निदेशक विनय भारती, नीतीश कुमार, अनिल कुमार, राखी कुमारी, मुन्ना भारती, सुजित कुमार, पप्पू भारती, राजद प्रखंड अध्यक्ष अशेश्वर यादव, अधिवक्ता देवन दास, रणवीर सिंह, राजकुमार सिंह, जुगेश्वर दास, शिवजी मंडल, रामचंद्र गीरी, मुन्ना साफी, भूषण कुमार, संतोष झा, रमेंश साह, रंजी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment