विक्रम भगत नागवंशी की रिपोर्ट:
मधवापुर(मधुबनी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में नोटबंदी कर भारत के जनता से डिजिटल लेनदेन करने का लगातार आग्रह कर रहे है। जिससे भ्रष्टाचार व नकली नोट के कारोबार पर लगाम लग सकेगा। इसके लिए भारत सरकार ने इस सर्विस सेंटर की शुरुआत की है और आमलोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। ये उक्त बाते लोगों को संबोधित करते हुए हरलाखी विधायक सुधांशू शेखर ने साहरघाट के मुख्य बाजार स्थित ख़ुशी कॉमन सर्विस सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। वही युवा मुखिया विकास मिश्र ने भी कहा कि भारत एक नई तरक्की की राह पर चल चूका है और जबतक देश की जनता का भागीदारी नहीं होगा, तब तक भारत का समुचित विकास संभव नहीं है। इसलिए आज यह छोटा सा बाजार भी डिजिटल से जुड़ गया है। बताते चले कि सेंटर का उद्घाटन विधायक श्री शेखर, साहरघाट थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान, मुखिया विकास मिश्र, व्यवसायी सरोज गुप्ता व संचालक मुरारी भगत ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला समन्वयक कौशल राज, विधायक प्रतिनिधि रामएकबाल ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष जगदीश गामी, कृष्णा कुमार, दिगम्बर महतो, विन्दे राय, मन्नी कुमार, आदित्य कुमार, इरशाद मंसूरी, विनोद साह, राधा कुमारी, जितेंद्र भगत, विजय गुप्ता, संजीव कुमार, मुकेश कुमार मंडल व सेविका अंजना कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
सम्पर्क: 8678072643
0 comments:
Post a Comment