साभार: EENADU INDIA |
फुलपरास(मधुबनी): सूबे में लगातार बढ़ रहे अपराध के ग्राफ की एक नजीर मंगलवार को देखने को मिली। फुलपरास अनुमंडल के सुग्गापट्टी गांव से तीन दिन से लापता एक लड़की का शव कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। दरअसल, सूबे में अपहरण, लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसी आपराधिक घटनायें अब आम हो गयी हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले अपने नाना के यहां ईन्द्र पूजा का मेला देखने गई 12 वर्षीय लड़की नाना के घर से लापता हो गई थी।
कुएं से बरामद हुई लाश
इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद लड़की के न मिलने पर उसके लापता होने का मामला फुलपरास थाने में दर्ज कराया। लापता होने के तीन दिन के बाद मंगलवार को फुलपरास अनुमंडल के सुग्गापट्टी गांव से लापता लड़की का शव कुएं से बरामद हुआ है।
कुएं में मिली तैरती लाश
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को लापता लड़की के ननिहाल के पास के ही एक कुएं से दुर्गन्ध आ रही थी। लोगों ने कुएं में झांक कर देखा तो एक लाश तैरती दिखी। शव को बाहर निकाले जाने पर परिजनों ने लड़की की पहचान की।
दुष्कर्म का आशंका
सूचना मिलते ही फुलपरास थानाध्यक्ष श्याम किशोर रंजन ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। स्थानीय लोग इस बात की आशंका जता रहे हैं कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी ह्त्या कर दी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
हालांकि, फुलपरास थानाध्यक्ष श्याम किशोर रंजन ने ऐसी आशंका पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा।

0 comments:
Post a Comment