मधुबनी (प्रदीप कुमार मंडल ): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने तय
कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को पं. अयाची मिश्र व प्रसव सेविका की प्रतिमा
का अनावरण विधिवत मंत्रोच्चार के बीच किया। इस दौरान उनके साथ विधान सभा
अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी थे। प्रसव सेविका की प्रतिमा का तत्काल मूर्ति
अनावरण पं. अयाची मिश्र के प्रतिमा के बगल में ही कर दिया गया है। जिसे
बाद में डाबर के पास जिला प्रशासन की उपस्थिति में अयाची डीह विकास समिति
स्थापित कर देगा। सफेद संगमरमर पत्थरों से बनी पं. अयाची मिश्र की प्रतिमा व
सुनहरे संगमरमर पत्थरों से बनी प्रतिमा अत्यंत ही आकर्षक है। प्रतिमा
अनावरण के साथ ही सरिसवपाही की यह पावन भूमि जो वर्षों से उपेक्षित थी अपने
विकास की ओर पहला कदम बढ़ा चुकी है। यह कदम अब तब तक नहीं थमेगा जबतक वह
पर्यटन स्थल ना बन जाए और शंकर अयाची दर्शन रिसर्च सेन्टर नहीं खुल जाता
है।
0 comments:
Post a Comment