झंझारपुर(मधुबनी): दिल्ली हाट की तर्ज पर मिथिला हाट का निर्माण झंझारपुर प्रखंड के
सिमरा गांव में होने जा रहा है। दिल्ली हाट की तर्ज पर मिथिला हाट का
निर्माण कराने के निर्णय में पूर्व विधान पार्षद सह राज्य योजना पर्षद
सदस्य संजय झा का सक्रिय एवं अहम योगदान है। इससे श्री झा के प्रति लोग
आभारी हैं और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया जा रहा है। उक्त बातें जिला
जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह जिला पार्षद विक्रमशीला देवी
ने शनिवार को यहां कही। उन्होंने कहा कि बीते 15 फरवरी को घोघरडीहा में
श्री झा के ऐच्छिक कोष से निर्मित विद्यापति टावर एवं विद्यापति मूर्ति का
उद्घाटन-अनावरण जदयू संसदीय दल के नेता व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी
¨सह, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत द्वारा किया गया। मौके पर पूर्व
मंत्री व विधान पार्षद राम लषण राम रमण, विधायक गुलजार देवी, लक्ष्मेश्वर
राय, ललन सर्राफ, पूर्व विधायक देवनाथ यादव व सतीश कुमार साह, पूर्व विधान
पार्षद विनोद कुमार चौधरी, जदयू अध्यक्ष अब्दुल कयूम, प्रदेश जदयू प्रवक्ता
भारती मेहता, जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों, प्रखंडों एवं पंचायत अध्यक्षों,
जदयू कार्यकर्ताओं मौजूद थे। इस दौरान सभी ने पूर्व विधान पार्षद संजय झा
द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जदयू
नेत्री विक्रमशीला देवी ने कहा कि उन्होंने सांसद आरसीपी ¨सह, पूर्व विधान
पार्षद संजय झा एवं मंत्री कपिलदेव कामत को 12 सूत्री मांग पत्र भी समर्पित
किया। मांगों में घोघरडीहा प्रखंड के इस्लामपुर-कालीपुर-धनखोइर एवं परसा
के बीच भूतही बलान पर पुल एवं सड़क निर्माण, किसनीपट्टी-निर्मली ¨लक रोड का
निर्माण, परसा-गोरगामा पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कराना, हटनी में पुलिस
पिकेट का निर्माण, डीएमसीएच को एम्स का दर्जा दिलाना, मधुबनी जिले में कृषि
विश्वविद्यालय स्थापित करना, अजा कन्या विद्याल, बथनाहा को फिर से बथनाहा
में ही संचालित कराना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि विद्यापति टावर एवं
विद्यापति मूर्ति का उद्घाटन-अनावरण समारोह को सफल बनाने में पार्टी के
अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं समेत जदयू नेता फूलदेव यादव, घोघरडीहा प्रखंड
जदयू अध्यक्ष धर्मेन्द्र मंडल, पंसस सुशील कामत, रामयश यादव, भोला राय,
राकेश कुमार राय, अमीना खातून, कमलेश कुमार राय, मुखिया संजय निराला आदि की
भूमिका भी सराहनीय रही है। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के
पात्र हैं।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment