PropellerAds

पूर्व से थी जानकारी पीएनबी घोटाला की : डॉ. शकील

मधुबनी: पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि पीएनबी घोटाला होने की जानकारी 26 जुलाई 2016 को ही प्रधानमंत्री कार्यालय को मिल चुका था। घोटाला हाने की जानकारी हाने के बाद भी घोटाला करने वालों पर काई कार्रवाई नही की गई। करीब ड़ेढ़ वर्षो तक घोटाला हाने की जानकारी छुपाए रखकर इसके आरोपित को बचाने का प्रयास किया जाता रहा। पीएनबी घोटाला करने वाले को प्रधानमंत्री के कई कार्यक्रम में शामिल होने की बात सामने आ चुकी है। नरेन्द्र मोदी सरकार घोटालेबाजों व उद्योगपतियों को संरक्षण दे रही है। वे जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कमेटी के ततवावधान में आभा पांडेय की अध्यक्षता में 'मैं साहस हूं' नामक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डॉ. अहमद ने कहा कि आधी आबादी को पीछे रहने से समाज का विकास बाधित हो जाता है। नफरत फैलरने वालो से सबसे अधिक खतरा महिलाओं को होता है। समाज में एकता बहाल रखने का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को होता है। कांग्रेस पार्टी समाज को जोड़ने का काम करती है जबकि अन्य लोग समाज को तोड़ने का काम करते है। पूर्वमंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं की दशा-दिशा सुधारने में लगी रही है। विधायक भावना झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को विकास की धारा से जोड़ने में कामयाब रही है। महिलाओं की रक्षा और उसके अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है। महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमिता भूषण ने कह कि महिलाओं कि मान-सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव अग्रसर रही है। जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा ने कहा कि जिले में पार्टी के प्रति महिलाओं का विश्वास काफी बढ़ा है। महिलाओं के अधिकार को लेकर पार्टी स्तर पर जोरदार आंदोलन करेगी। कार्यशाला में प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू, अमानुल्लाह खान, महिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मीनू पाठक, प्रदेश सचिव मीना देवी कुशवाहा, जय कुमार झा, ज्योति रमण झा, मनोज मिश्र, कपिलदेव झा, सुभाष झा नन्कू, प्रमोद कुमार मंडल, मुकेश ¨सह, अनुरंजन ¨सह, महेन्द्र नारायण झा, नलिनीरंजन झा रुपम, मुकेश कुमार झा, अहमर हसन दुलारे, मो. शब्बीर, समीतुल्लाह खान, एजाज खान सहित अन्य बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया। मौेके पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राधिका देवी, अम्बिका देवी, नूरी शेख बानो को सम्मानित किया जाएगा।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment