बासोपट्टी: प्रखंड के लिपिक स्थापना मो. इब्राहिम बिना सूचना के करीब डेढ़ महीने से गायब है। वे अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया है व प्रखंड कार्यालय भी नहीं आते हैं। बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने बिना सूचना के गायब लिपिक को वेतन काटते हुए वेतन पर रोक लगा दी है। बीडीओ ने बताया कि लिपिक 31 मार्च से बिना सूचना के कार्यालय से लगातार गायब है। इससे पहले जनवरी में दस, फरवरी में एक दिन भी गायब रहा। जनवरी, फरवरी तथा अप्रैल में 18 दिन अनुपस्थित रहने के कारण वेतन काट दिया गया है। इधर वेतन पर रोक लगाते हुए जिला को सूचना भी भेज दी गई है। बिना सूचना के लगातार गायब रहने के कारण प्रखंड कार्यालय में काम बाधित हो रहा है। उनका कार्य दूसरे लिपिक के जिम्मे दे दिया गया है। इधर बासोपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लिपिक को पुलिस भी खोज रही है। उनपर कोर्ट से वारंट निर्गत है। इसलिये लगातार फरार बताये जा रहे है। उन्होंने बताया कि उनके घर पंडौल व मधुबनी स्थित आवास पर भी कई बार छापेमारी की गई है। लेकिन वे फरार है। पुलिस जल्द ही खोज कर सलाखें के अंदर भेजेगा।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment