PropellerAds

भाजयुमो ने मोदी सरकार के 4 वर्ष पुरे होने पर बाइक रैली निकालने को ले किया बैठक

हरलाखी(मधुबनी): भारतीय जनता युवा मोर्चा हरलाखी विधानसभा के विधानसभा स्तरीय बैठक बौरहर मध्य विद्यालय मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज राठौर ने किया। वहीँ बैठक का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धिरज ठाकुर के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्यअतिथि के तौर पर प्रदेश के सम्मानित महामंत्री युवा शिरोमणि कुमार राघवेन्द्र  का आगमन बौरहर मंडल में पहली बार हुआ। बौरहर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि और जिला के सभी पदाधिकारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री कुमार ने कहाँ की भाजपा झंडा है तो युवा मोर्चा उसका डंडा है और युवा मोर्चा के ऊपर मिशन 2019 का संपूर्ण दारोमदार है। प्रदेश महामंत्री के द्वारा आगामी 9 जून को जो "मोदी सरकार के सफल चार साल पूरा होने पर जिला मे बाइक रैली और आगामी 19 जून को क्षेत्रिय बैठक होने वाली है उसकी जानकारी दिया गया। बाइक रैली मे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय शिरकत करेगे जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में युवा मोर्चा को अपने जिला अध्यक्ष का ऊर्जावा संबोधन सुनने का मौका मिला। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनव ईसान, जिला उपाध्यक्ष बलराम झा, स्वच्छता रचनात्मक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास , मिडिया प्रभारी विकास पासवान, मधवापुर मंडल अध्यक्ष दिपक सिंह, उच्चौठ मंडल अध्यक्ष विकास झा, बौरहर मंडल महामंत्री अवधेश, मुकेश साह, रामानंद शुक्ल, ध्रुव ठाकुर, डा• सरोज ठाकुर एवं युवा मोर्चा के विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment