PropellerAds

एमएसयु कार्यकर्ताओ ने सीडीपीओ का किया पुतला दहन, रालोसपा व राजद प्रखंड अध्यक्ष ने एमएसयु प्रखंड अध्यक्ष को दिया जान से मारने की धमकी

हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी प्रखंड कार्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली में संलिप्त भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ एमएसयु कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रखंड कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओ ने हरलाखी सीडीपीओ का पुतला दहन किया। इस दौरान एमएसयु ने सीडीपीओ पर नेताओ के मिलीभगत से आंगनबाड़ी में बदहाली का आरोप लगाया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए एमएसयु के जिलाध्यक्ष शशि अजय झा ने कहा कि आज पुरे हरलाखी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुछ भ्रष्ट नेताओं की मिलीभगत से यहां के पदाधिकारी केंद्र की हाल बदहाल करके रखा हुआ है। जिसको लेकर संगठन के एक रणनीति के तहत सेनानियों ने केंद्र का हाल जानने के लिए कई केंद्र का जायजा लिया। जिसके बाद रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मो. आलम व राजद प्रखंड अध्यक्ष अशेश्वर यादव हमारे संगठन के प्रखंड अध्यक्ष मो. एजाज अंसार के घर जाकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया। जिसको लेकर आज हमलोग धरना दिए है। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा  शिक्षा में सुधार आंदोलन चला रहे है और दूसरे तरफ उनके पार्टी के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जो दुःखद है। इसलिए हमलोग उक्त असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी व हरलाखी थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. एजाज अंसार ने किया। मौके पर जिला संगठन मंत्री सुमित सिंह, कलुआही प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, प्रधान सचिव दीपक बजाज, कोषाध्यक्ष दयाराम पासवान, पूर्व पटना अध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, सुनील भंडारी, लवेश कुमार दत्त, सुधीर यादव व अकबर समेत अन्य सेनानी मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment