PropellerAds

शाहरुख की 25 साल पुरानी शॉर्ट फिल्म "महान कर्ज" हुई वायरल।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्मों में एंट्री से पहले की एक शॉर्ट फिल्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 'महान कर्ज' नामक इस शॉर्ट फिल्म का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.




सोशल मीडिया ने किसी चर्चित व्यक्ति से जुड़े बेहद पुराने और अनजाने वीडियो आने का चलन हाल के महीनों में काफी बढ़ा है. ये सोशल मीडिया की सक्रियता का ही कमान है कि हमें आजकल सेलिब्रेटीज की वे पुरानी फिल्में और वीडियोज देखने को मिल रहे हैं जिनके बारे में शायद वे खुद ही भूल गए होंगे. अब इंटरनेट की दुनिया में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का करीब 25 साल पुराना वीडियो तहलका मचा रहा है. ये 1991 में बनी एक 'महान कर्ज' नामक एक शॉर्ट फिल्म का वीडियो है, जिसमें शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था. 17 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में किंग खान की ऐक्टिंग देखकर आपको अहसास हो जाएगा कि वह बादशाह खान कैसे बने.

https://youtu.be/VN89EWLNUoc

यूट्यूब चैनल SRKInMyBlood द्वारा पोस्ट की गई शाहरुख खान की ओल्ड क्लासिक शॉर्ट फिल्म 'महान कर्ज' का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को शाहरुख का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म को शाहरुख खान के थिएटर के दोस्त दिनेश लखनपास ने डायरेक्ट किया था. ये शॉर्ट फिल्म ईस्टर के ऊपर बनाई गई थी, जिस दिन माना जाता है कि ईसा मसीह सूली पर चढ़ाए जाने के बाद फिर से जीवित हो उठे थे.

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment