24-09-2016
मधुबनी। जिला शिक्षा पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय घोघरडीहा के प्राचार्य शोभालाल पासवान को काउंसलिंग रद करने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। पत्रांक 2728 दिनांक 23 सितंबर को लिखे पत्र में कहा गया है कि आपने स्वेच्छा से सत्र 2016-18 में डीइएल एड में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तिथि 24 व 25 सितंबर निर्धारित कर दी है। पत्र में प्राचार्य को यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि काउंसलिंग की तिथि आपने किसके आदेश पर निर्धारित किया है। क्या जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मधुबनी से वर्णित ¨बदु पर आपने सहमति ली थी अथवा नहीं? यदि आपको कोई आदेश उच्चाधिकारी से प्राप्त नहीं है तो आपके द्वारा किए गए उक्त कृत्य को क्यों नहीं आपकी मनमानी एवं अनुशासनहीनता मानते हुए आपके विरूद्ध समुचित कार्रवाई के लिए विभाग के उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाय? इस सभी बिंदुओं पर दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करें।

0 comments:
Post a Comment