पीएम मोदी ने दिया मिथिला वासियों को सौगात, निभाया वादा !
सीतामढ़ी, 12 सितम्बर। अंततः केन्द्र सरकार ने राम सर्किट योजना को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना में उत्तर प्रदेश में स्थित भगवान राम से जुड़े पौराणिक स्थलों के साथ-साथ देश के पन्द्रह शहरों को शामिल किया गया है। बताते चले कि इनमें ऐसे श्हरों को शामिल किया गया है जिनका रामायण काल में उल्लेख मिलता है।
राम सर्किट योजना में देश के पन्द्रह शहरों में सीतामढ़ी का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि सीतामढ़ी भगवान राम का सुसराल है। सीतामढ़ी में आधे दर्जन से ज्यादा ऐसे पौराणिक स्थल हैं जो रामायण काल से जुड़े हैं। राम सर्किट योजना में सीतामढ़ी को शामिल होने की घोषणा को लेकर आम लोगों में खुशी का माहौल है।
क्या है राम सर्किट योजना
भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों का विकास किया जाएगा और ताकि वहां पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिले। इन स्थलों के बारे में देश और विदेश के लोग अच्छे से जांने इस दिशा की ओर कार्य किया जाएगा। वहां की मूलभूत जरूरतों के अलावा विकास के क्षेत्र में कई कार्य किए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment