श्रीमद्भागवत कथा को ले कलश शोभा यात्रा
Mon, 05 Sep 2016
मधुबनी। हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के पोतगाह स्थित कुशवाहा चौक पर श्रीमछ्वागवत कथा को ले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा कुशवाहा चौक से आयोजक समिति के अध्यक्ष रामचंद्र महतो की अध्यक्षता में चलकर जमुनी नदी से जलभर कर हरणे व हरलाखी गांव का परिक्रमा कर कथा स्थल पहुंचा। जहां कथावाचक वृंदावन मथुरा के स्वामी श्री सियारामशरण जी महाराज ने वेद मंत्रोच्चारण कर कलश को निष्ठापूर्वक स्थापित करवाया। कथावाचक श्री माहाराज ने कहा कि श्रीमछ्वागवत कथा से भगवान श्री कृष्ण को समझने का अवसर मिलता है। उनके बताए गए सत्य मार्ग पर चलना आसान हो जाता है। श्री कृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं। उन्होंने दुनिया को प्यार से जीतने की कला सिखाई है। इसलिए हर इंसान को अपने जीवन से थोड़ा समय धर्म व ज्ञान के लिए निकालना चाहिए। भारत अनेकता में एकता इन्हीं प्रेम से दर्शाता है। भगवान श्री कृष्ण के भजन व गुणगान से जीवन का सभी कष्ट दूर हो जाता है। वही अध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि राधाष्टमी के अवसर पर यह भागवत कथा सात दिनों तक चलेगी।
मौके पर रालोसपा विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष भोगेंद्र महतो, सचिव रामसुदंर महतो, आयोजक मोहन महतो, वीरेंद्र कुमार झा, सत्यनारायण महतो, शशिभूषण कुमार, ललन महतो, नथुनी महतो, लाल महतो व गुड्डू कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे

0 comments:
Post a Comment