बाढ़ ‘राहत’ पर नीतीश की तारीफ से बीजेपी हो सकती है ‘आहत’ !
पटना, 5 सितम्बर। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नीतीश प्रेम भाजपा के लिए ना तो निगलते बन रहा है और ना ही उगलते। भाजपा नेता ने बताया कि नीतीश सरकार ने बाढ़ बचाव में बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहरतीन काम किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार अपने दायित्व को बखूबी समझते है। उन्होंने कहा कि आपदा से निबटने के लिए सीएम की पहल, सक्रियता, सूझबूझ और दूरदर्शिता की जितनी तारीफ की जाए कम है।
आपको बताते चले कि बख्तियारपुर बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे से लौटने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राहत व्यवस्था से बाढ़ पीड़ित लोग खुश हैं। खाना भी बढ़िया दिया जा रहा है। लोगों की जो शिकायते थीं कि कपड़े नहीं मिले हैं वहां पर प्रशासन ने बताया कि वह भी ठीक हो जाएगा। सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से सरकार द्वारा बाढ़ की चुनौती और संकट का जिस साहस के साथ सामना किया गया है वह काबिलेतारीफ है।

0 comments:
Post a Comment