PropellerAds

BSF ने पकड़ा चिप लगा हुआ ट्रेंड 'जासूस बाज'


बीकानेर (20 अक्टूबर): इस समय एक बड़ी खबर राजस्थान से सटे भारत-पाक बॉर्डर से आ रही है। यहां पर बीएसएफ ने एक चिप लगे हुए जासूस बाज को पकड़ा है। श्रीगंगानगर सेक्टर के अनूपगढ़ क्षेत्र में बीएसएफ ने इस बाज को पकड़ा है।

खबर के अनुसार, पकड़े गए बाज पर किसी प्रकार का ट्रांसमीटर या कैमरा लगा नहीं मिला है, लेकिन बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उसके पांवों के पास घायल होने के निशानों से ऐसा स्पष्ट हो रहा है कि उसके ट्रांसमीटर बंधा हुआ था। संभवतया घायल होने के कारण वह कहीं रास्ते में गिर गया।

बीएसएफ के अधिकारियों ने इस घायल बाज को वन विभाग को सौंप दिया। इस घटनाक्रम के बाद बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक गिरे हुए उपकरणों की भी तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में पाकिस्तान ट्रैंड बाजों के माध्यम से कई बार जासूसी कर चुका है। पूर्व में बीएसएफ कई बाज पकड़ चुका है।

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment