मधुबनी। प्रखंड क्षेत्र में बीते 28 सितम्बर को अपहृत नाबालिग लड़की का पता लगाने में पुलिस अब तक विफल रही है। प्राथमिकी के अनुसार लड़की अपने घर बेंगरा से भैरवा प्रत्येक दिन बालेश्वर साह के घर सिलाई सीखने जाती थी। 28 सितम्बर को वह जब सही समय पर घर नहीं लौटी तो उसके पिता मो. एजार को अंदेशा होने लगा। पता लगाने पर उसे पता चला कि उसकी बेटी को मो. खैर के साथ कमतौल जाते हुए देखा। मो. खैर एक पैर से विकलांग है। वे पहले भी उसकी बेटी से शादी करने का प्रस्ताव कई बार ला चुका था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहुत प्रयास करने के बाद भी जब समाज ने उसकी न सुनी तो एवं उसकी बात नहीं बनी तो हार कर उसे थाना का शरण लेना पड़ा। एक महीना बीत जाने के बाद भी उसकी नाबालिग लड़की का पता लगाने में पुलिस विफल रही है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment