PropellerAds

हरलाखी में ग्यारह वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप


मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्यारह वर्ष के नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दो लड़कों ने मिलकर गैंगरेप को अंजाम दिया। जिससे गावँ में सनसनी का माहौल बन चूका है।
बतादें कि उक्त घटना सोमवार की शाम करीब  सात बजे की है। शाम को जब लड़की शौच के लिए  घर से उत्तर तकिया बांध के तरफ गयी। लेकिन शौच कर वापस आ रही थी तो दोनों लड़के उसका मुंह बंद कर उठाकर तकिया बांध के नीचे ले गए, और वहीं पर घटना को अंजाम दिया। जब लड़की बेहोश हो गयी तो दोनों उसे वहीँ छोड़कर भाग गए निकले।
घटना के बाद देर रात बाद जब लड़की को होश आया,तो वह घर आकरअपने परिजनों को घटना के बारे में सारी जानकारी दी। इसके बाद  पीड़ित के पिता ने जब उक्त लड़को के खिलाफ पंचायत कराने के लिए कई ग्रामीणों की सूचना दी, लेकिन किसी ने भी उसकी फरियाद तक नहीं सुनी। अंत में हारकर लड़की के परिजनों ने मंगलवार की सुबह हरलाखी थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर करवाई की मांग की है।
वहीँ थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही त्वरित करवार्इ करते हुए एक आरोपी कमला पतपट्टी गांव के ललित मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, और दूसरे आरोपी अरुण मंडल को भी पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह पर छापेमारी कर रही है। साथ ही 11 वर्षीया लड़की को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेज दिया है। थाने में लड़की के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी। डीएसपी  कुमारी ने पीड़िता व उसके पिता से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। डीएसपी ने पकड़े गए आरोपी ललित मंडल से  भी घटना के बारे में पूछताछ की, और  थानाध्यक्ष संजय कुमार को फरार दूसरे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment