PropellerAds

65 लाख लोगों से अधिक ने देखा ये हॉट वायरल वीडियो

भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हॉट गाना ‘सॉरी-सॉरी कहा तारू जान’ सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे अबतक 65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं.
ये म्यूजिकल वीडियो दोनों स्टार के हॉट डांस की वजह से चर्चा में है. इस गाने के बोल हैं 'सॉरी-सॉरी कहा तारू जान’ जो खूब देखा जा रहा है. पवन सिंह और काजल राघवानी का ये वीडियो फिल्म 'भोजपुरिया राजा' का है.
इस वीडियो को Worldwide Records Bhojpuri के नाम से सोशल मीडिया साइट यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. 2016 में 19 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर सुजीत कुमार हैं. वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को सुधीर सिंह ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म की शूटिंग बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों पर की गई थी.
क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह और काजल राघवानी का हॉट डांस है. इस म्यूजिकल वीडियो में दोनों के डांस को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को फिल्म के हीरो पवन सिंह ने ही आवाज दी है. इससे पहले काजल राघवानी और पवन सिंह प्रतिज्ञा 2, बाज गइल डंका फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
गाने के साथ अभिनय भी पवन सिंह की है पहचान
छह मार्च 1986 को जन्मे पवन सिंह बिहार के आरा जिला के रहने वाले हैं. पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले भोजपुरी सिंगर थे. फेमस भोजपुरी सॉन्ग 'लालीपॉप लागे लू' से उन्हें जबर्दस्त ख्याति मिली थी. साल 2007 में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म का नाम था 'रंग ली चुनरिया तोहरे नाम'.
चुलबुली और हॉट एक्ट्रेस हैं काजल राघवानी
काजल का जन्म 20 जुलाई 1990 को बिहार के तेगहर गांव में हुआ था. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है. काजल ने साल 2013 में 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था. वे एक फिल्म के लिए छह से सात लाख रुपए लेती हैं. उनकी फेमस फिल्म है 'देवरा भईल दीवाना'. इसमें उनके को-स्टार प्रदीप आर पांडेय थे. काजल भोजपुरी स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुकी हैं.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment