PropellerAds

सदर अस्पताल में रोगियों को छोड़, बंद कमरे में नाचने लगा डॉक्टर


मधुबनी। सदर अस्पताल जहां रोगियों का इलाज होता है, वहां अगर बंद कमरे में डॉक्टर साहब डांस करते हुए मिल जाये तो आर क्या सोचेंगे। ऐसा ही कुछ नजारा मधुबनी के सदर अस्पताल में देखने को मिला, जहां डॉ अजय नारायण बंद कमरे में ठुमके लगा रहे थे।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजय नारायण प्रसाद के ठुमके का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वो मोबाइल पर बज रहे पुराने गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने और ठुमके लगाने में वो उसवक्त इस कदर मदहोश थे कि उन्हें किसी का ख्याल नहीं था। हालांकि उसवक्त कुछ और भी लोग वहां मौजूद थे, जो वीडियो में नजर नहीं आ रहे हैं।
वीडियो के वायरल होने पर सबकी जुबान पर यही है कि आखिर डीएस साहब ऑन ड्यूटी ऐसी हरकत क्यों कर रहे थे। क्या वो अस्पताल ऐसी हरकत करने के लिए आते हैं या मरीजों के इलाज करने के लिए।
जब इस बाबत सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ झा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो देखा गया है। जांच की जा रही है। अस्पताल मे ऐसी हरकत करना गलत है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment