मैथिलि सिनेमा के इतंजार करने वाले दर्शकों के लिए खुशी की खबर है। क्योंकि मिथिला की मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म दूल्हा चोर की प्रदर्शन 10 फरवरी को मैथिलि के सुनहरे छविगृहों में किया जायेगा। इस फिल्म में समाज को संदेश देने व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देने का काम किया गया है। दर्शकों को इस फिल्म में गायक से नायक बने कुमार घनश्याम व कल्पना शाह का मनमोहक अंदाज खूब पसंद आएगा। दहेज प्रथा पर आधारित व नारी को सशक्त बनाने वाली उक्त फिल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक नुनूकान्त झा “श्याम जी” व महेश मिश्रा हैं। कई धारावाहिक व फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक वीरेन्द्र पासवान ने इस फिल्म का निर्देशन किया हैं। उक्त फिल्म के लेखक मनीष चौधरी, गीतकार अभिराज झा, संगीतकार सुरेश आनंद झा, संकलन ज्ञानेंद्र सिंह, छायांकन संजय सिंह, नृत्य संतोष कुमार, प्रचारक रामचंद्र यादव है। जबकि पार्श्वगायन पद्मश्री उदित नारायण झा, श्याम झा, पुष्प लता व अलका झा ने किया है।
बतादें कि उक्त फिल्म उमा फिल्म प्रोडक्शन व कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित हुयी है। जिसको सेंसर बोर्ड ने बिना काट-छाट किये ससम्मान यू/ए प्रमाण पत्र देने का काम किया है।
फिल्म के मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, अरुणा गिरी, फूल सिंह, विजय झा, अवधेश सिंह, दिलावर, अरुण सिंह, उमाकान्त राय, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा, मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, खुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू, मुन्नी लाल, धनंजय चौधरी समेत अन्य लोग भी शामिल हैं।



0 comments:
Post a Comment