PropellerAds

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने चलाया सांस्कृतिक व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं बटालियन जयनगर के द्वारा हरणे स्थित एसएसबी कैम्प पर प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरलाखी विधायक सुधांशू शेखर, कमांडेड अजित सिंह राठौर, उप कमांडेड हरेराम साव व सीओ उमेंश नारायण पर्वत ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।  उक्त कार्यक्रम में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे  बाॅलीवाॅल व कबड्डी आदि खेलों का फानइल मैच खेला गया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडि़यों को पुरस्कार व प्रसस्ती पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य कला व नाट्य कला के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीँ विधायक श्री शेखर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज एसएसबी जवान सीमा के  सुरक्षा की अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए समाज को समाचिक चेतना के तहत जागरुक करने का भी काम कर रहा है। जो सराहनीय पहल है। साथ ही उन्होंने खिलाडि़यों, कलाकारों व ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी के जवानों के साथ समन्यवय बनाकर देशहित में अपना योगदान अवश्य दें। ताकि इस सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था व सूरक्षा कायम रहे। वहीं कमांडेड श्री राठौर ने कहा कि एसएसबी सीमा सूरक्षा के साथ साथ स्थानीय लोगों के सुख दुख में भी साथ रहने को प्रतिबद्ध है। इसलिए एसएसबी को अपने समाज का ही समझें। युवाओं व छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्रों में विकास के लिए यह अभियान चलाए जा रहे है। एसएसबी के डीसी डा. नजीर साह के देखरेख में स्वास्थ्य शिविर लगा जांच कर लोगों के बीच मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया।

बतादें कि उक्त कार्यक्रम के दौरान जागरुकता अभियान संस्था गंगौर की संचालिका बिट्टू कुमारी, अनिशा, रविना रानी, शांति निकेतन पब्लिक स्कुल गंगौर, खौना के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य का जलवा इस कदर विखेरा की सभी देखते रह गए और मौजूद अतिथि व लोग झुमने लगे। खासकर देशभक्ति गीतों पर झांकियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं संचालिका बिट्टू ने कहा कि हम एसएसबी को धन्यवाद देते कि हम लड़कियों को प्रतिभा निखारने के लिए आज यँहा पर एक मंच दिया है। आज यदि लोग बेटा-बेटी में फर्क भुल जाएं तो निश्चित ही समाज में फैले बुराईयों को समाप्त किया जा सकता है।
मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार नेगी, एसएसबी डीसी डाॅ. नजीर साह, थानाध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया दया झा, रालोसपा प्रदेश युवा महासचिव मनीष सिंह, अवधेश कुशवाहा, मो. आलम, अनिल साह, सुरेश कुशवाहा, दिपक प्रसाद, मोहन प्रसाद, विक्रम भगत नागवंशी, अब्दुल माजिद, जिबछ मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment