PropellerAds

BJP में शामिल हुए अभिनेता रवि किशन


विक्रम भगत नागवंशी की रिपोर्ट:
रविवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अभिनेता रवि किशन ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भोजपुरी फिल्मों के को-स्टार व बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी भी उनके साथ मौजूद थे। बतादें कि 2014 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट से चुनाव भी लड़ा था। लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाए थे।
रवि किशन ने बीजेपी में सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि उन्होंने ऐसी पार्टी को चुना है जो गरीबों के लिए काम करती है।
●मनोज तिवारी ने किया था रवि किशन के आने का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर के जरिये  कहा था कि रवि किशन रविवार को पार्टी में शामिल होंगे।
●क्यों बीजेपी में शामिल हुए रवि किशन?
रवि किशन ने 2014 में लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट से लड़ा था। उन्होंने जौनपुर से कांग्रेस के लिए किस्मत आजमाई थी, पर सफलता हासिल नहीं हुई थी। उन्हें सिर्फ 4% ही वोट मिला था। जौनपुर से बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण प्रताप जीते थे। जानकारी के मुताबिक, मनोज तिवारी की बदौलत रवि किशन बीजेपी में आए दोनों भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीँ आपको बतादें कि बीजेपी ज्वाइन करने से पहले रवि किशन प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भी सराहना करते रहे हैं।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment