PropellerAds

भोजपुरी फिल्म रंग में देखिये रोमांस का ये नया रंग


विक्रम भगत नागवंशी की रिपोर्ट: 
मुंबई। भोजपुरी फिल्म रंग के सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। जो जल्द ही होली से पहले रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू और रितिका के रोमांस का नया रंग देखने मिलेगा।

बतादें कि निर्देशक बाली व निर्माता दीपक जैन की फिल्म रंग का हाल ही में ट्रेलर लांच किया गया है। उक्त फिल्म में नेपाली व भोजपुरी स्टार विराज भट्ट भी दमदार भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में आइटम क्वीन सीमा सिंह, ग्लोरी और पूनम गौतम के डांस का तड़का भी देखने को मिलेगा।
वहीँ फिल्म में अरविन्द अकेला "कल्लू" , रीतिका, विराज भट्ट, संजय पांडे, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमाल खान, वैभव राय, पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा, प्रिया पांडे, डॉ यादवेंद्र यादव व श्रद्धा नवल सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment