PropellerAds

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ वायु सेना जवान को दी गयी श्रद्धांजली


मधुबनी: भारतीय वायु सेना में ज्वाईंट वारंट आफिसर  के पद पर कार्यरत मधुबनी जिला के हरलाखी विधानसभा अंतर्गत गंगौर पचगछिया निवासी कुशेश्वर यादव के 44 वर्षीय पुत्र बजरंग यादव की मौत हो गई। स्व० यादव गुजरात शहर  के बरोदरा में 23 वर्षाें से भारतीय वायु सेना में ज्वाईंट वारंट आफिसर के पद पर कार्यरत था। गुरुवार को उनका पार्थिक शरीर पचगछिया मे लाया गया। शव को देखते ही उसके परिजन फुट फुट कर रोने लगे। वहीं उक्त खबर फैलते ही पूरे गांव सहित अगल बगल के गांव में भी मातम छा गया है।

वहीँ दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के एमओ सुनील कुमार के नेतृत्व में सेना उमेश गिरी, बीके शर्मा, घनश्याम झा समेत कई अधिकारियों व जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजली दी। बतादें कि मृत सेना बजरंग यादव के बड़े पुत्र अविशेक ने पिता के चीता को मुखागनी दी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र है। वहीं हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, गंगौर मुखिया शिवचंद्र मिश्रा, फुलहर मुखिया बनारसी देवी, खिरहर मुखिया विकास मिश्रा, भाजपा नेता देवानंद मिश्र सुमन,  युवा नेता राजेश राजा, हीरा प्रसाद यादव, डॉ. बीके यादव, जदयु प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, धनञ्जय कुमार धीरज, विक्रम भगत नागवंशी, अजय राय व असेसर यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने भी शोक व्यक्त किया।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment