PropellerAds

सेविकाओं ने विधायक को सौंपा 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन


सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर पटना पहुचीं आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर से मिलकर अपनी 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सेविकाओं ने विधायक से कहा एक तरफ सरकार नारी सशक्तिकरण की दुहाई दे रही है, वहीँ दूसरी ओर आंगनबाड़ी सेविकाओं को न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम मानदेय पर काम करवा रही है, जिससे उनके जीवन यापन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सेविकाओं ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा अक्सर चयन मुक्ति की धमकी दिए जाने से भय के माहौल में उन्हें काम करने की विवशता बनी है। सरकारी कर्मी का दर्जा देने के लिए विधानसभा में आवाज उठाने और केंद्र सरकार से पहल करने का भी आग्रह किया। वहीँ विधायक श्री शेखर ने कहा सेविकाओं की मांग जायज है। हम सेविकाओं की आवाज को राज्य और केंद्र सरकार तक मजबूती के साथ पहुंचाने का प्रयास करेंगे, ताकि इनलोगों को भी अन्य कर्मियों की तरह ही सम्मानजनक मानदेय मिल सके।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment