PropellerAds

मधुबनी बालिका गृह से लापता नाबालिक दरभंगा से बरामद

मधुबनी: जिला मुख्यालय स्थित एक बालिका गृह से लापता 14 वर्षीय लड़की को घटना के 12 दिन बाद बरामद करने में मधुबनी पुलिस को सफलता हासिल हुई है। नगर थाना पुलिस ने इस लड़की को दरभंगा से बरामद किया है। उक्त लड़की को पुलिस ने  दरभंगा से वापस मधुबनी ले आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामदगी के बाद लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया। लड़की से पूछताछ के बाद ही इस घटना पर से पूरी तरह पर्दा उठ सकेगा। बतादें कि बालिका गृह से 11 फरवरी की रात से ही लड़की लापता थी। जिसको लेकर 12 फरवरी को सनहा तथा 21 फरवरी को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment