हरलाखी(मधुबनी)।
भगवान राम जानकी के याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक मिथिला बिहारी का डोला धुमधाम व लाखों श्रद्धालुओं के साथ आमावष्या के दिन नेपाल के जनकपुर से तीन किलोमीटर की दुरी पर अवस्थित कचुरी नामक जगह से उठकर हनुमानगढ़ी से चलकर हरलाखी के कलना के कल्याणेष्वर में पहुंचा। जहां लाखों की संख्या में देश विदेश के साधु संत व श्रद्धालु के भीड़ देखते ही बन रही थी।
दोपहर के तीन बजे जैसे ही श्री मिथिला बिहारी का डोला कल्याणेष्वर पहुंचा वैसे ही डोला की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री मिथिला बिहारी की डोला का भव्य स्वागत किया गया। परिक्रमा यात्री अपने अपने पंडाल लगाकर विश्राम कर रहे थे तो कहीं किर्तन भजन में लीन दिख रहे थे। 27 फरवरी को श्री बिहारी जी का डोला कल्याणेश्वर से उठकर गिरजा स्थान फुलहर के लिए रवाना होगी फिर वहां से चलकर 28 फरवरी को मधवापुर मटिहानी पहुंचेगी। इसी तरह अगले पराव में जलेष्वर, मरई, धु्रवकुंड, कंचन वन, पर्वता, धनुषा, समेत सभी जगह घुमकर संवद के दिन समाप्त की जाएगी।





0 comments:
Post a Comment