मधुबनी : खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बीएन प्रसाद ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सौजन्य से चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शामिल अनुसूचित जाति की महिला प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बोर्ड के सीईओ बीएन प्रसाद ने कहा कि मधुबनी उत्तम खादी के लिए सम्पूर्ण विश्व में जाना जाता है। सरकार आप लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के वास्ते प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण के बाद आप लोगों को कार्यशील पूंजी भी मुहैया कराई जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों ने निदेशक के सामने अनेक प्रश्नों को रख, अपनी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। संस्था सचिव मुश्ताक अंसारी ने कहा कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण से अनुसूचित जाति की महिलाओं व युवकों को स्वरोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा। संस्था सचिव मो. मुश्ताक अंसारी व अब्दुल राजिक रेजा ने सीईओ बीएन प्रसाद व सहायक राजीव कुमार को पाग-दोपटा से सम्मानित किया। मौके पर अब्दुल राजिक रेजा, उसाक अंसारी, कृष्णकांत झा भी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment