मधुबनी : हरलाखी प्रखंड के गंगौर स्थित जागरूकता अभियान संस्था के तत्वावधान मे शांति निकेतन इंग्लिश बोरिंग स्कूल के बच्चों के बीच सुखी होली खेलने का संकल्प दिलाया गया। जानकारी देते हुए संस्थापक जीबछ मिश्र ने बताया कि होली मे अक्सर लोग रंग का इस्तेमाल करते है। जबकि आए दिन रंग चेहरे पर पड़ने की वजह से चेहरा खराब होने की बात सामने आ रही है। क्योंकि वह रंग हानिकारक कैमिकल से बना होता है। इसलिए आज बच्चों को सुखी होली खेलने का संकल्प दिलाया गया है। बच्चे राजेश, प्रवीण, उमेश, नितिश, अंकित, सुबोध, अकरम, विजय, नेहा, मुन्नी, निकिता, साक्षी व रामा समेत बच्चों ने बताया कि हमलोग इस बार सुखी होली खेलकर पानी बचाएंगे और पौधों मे पानी डालने का काम करेंगे। मौके पर संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा, अनिशा कुमारी, शिक्षक राज कुमार, राजीव, श्रवण, अंजनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment