विक्रम भगत नागवंशी की रिपोर्ट:
मधुबनी: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने अपने जुझारू व कर्मठ नेता माधव आनंद को राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता पद पर मनोनित किया है। इनके इस पद पर आने से पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं मे उल्लास है। जानकारी देते हुए हरलाखी रालोसपा विधायक सह मुख्य सचेतक सुधांशू शेखर ने बताया कि माधव आनंद जी मधुबनी जिले के बासोपट्टी से ताल्लुक रखने वाले है। जो एक राष्ट्रीय लेवल के मुख्य बिजनेस करने वाले मे से एक है। माधव आनंद पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए है। इसलिए इनकी सक्रियता को देखते हुए माननीय मंत्री सह रालोसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी ने इस पद पर मनोनयन किया है। वही सांसद रामकुमार शर्मा, मनीष सिंह, मो. आलम, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुशवाहा, रामएकबाल ठाकुर, सुरेश कुशवाहा, दिपक प्रसाद, चंदन गिरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।


0 comments:
Post a Comment