PropellerAds

Breaking News: परीक्षा मे मधुबनी जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे मे मौत


मधुबनी: बेनीपट्टी क्षेत्र के रहिका व अरेड़ के बीच मैट्रिक परीक्षा मे प्रतिनियूक्त महिला शिक्षिका की मौत सड़क हादसे मे हो गई है। मृत शिक्षिका की पहचान बेनीपट्टी थाना के बररी पंचायत अंतर्गत राजगढ़ा गांव निवासी मो. अकरम की 35 वर्षीय पत्नी हेना प्रवीण के रूप मे हुई है। जो मध्य विद्यालय सुजातपुर मे शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका मधुबनी मैट्रिक परीक्षा मे प्रतिनियूक्त थी और मधुबनी अपनी स्कुटी जा रही थी कि अचानक किसी बड़े वाहन से टकरा गई। जहां स्थानीय लोगों ने आनन फानन मे मधुबनी सदर अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शिक्षिका के पास मे रखे मोबाईल से उसके परिजनों को सुचना दी गई। सुचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जानकारी देते हुए परिजन अब्दुल माजिद ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment