मधुबनी: साहरघाट थाना के बसबरिया गाँव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम बस की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए बेनीपट्टी पीएचसी लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। मृतक की पहचान मधवापुर थाने के बिहारी गांव के रामदेव लाल के पुत्र गणेश लाल के रूप में की गई है। साहरघाट थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि संभवतः मृतक बाइक से बेनीपट्टी से अपने घर की ओर लौट रहा था। इस बीच उक्त जगह एक बस ने ठोकर मार दिया। उन्होंने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मालूम हो कि मृतक समाजसेवी के रूप में आम जनता और प्रशासनिक महकमा में विख्यात थे। कई लोगों ने बताया कि इनके निधन आज एक अध्याय का अंत हो गया है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment