क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना और प्रशारण मंत्रालय भारत सरकार दरभंगा इकाई के द्वारा कटैया पंचायत के कटैया पंचायत भवन परिसर में केन्द्रीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन बीडीओ डा.अभय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डा.अभय ने कहा कि क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना प्रशारण मंत्रालय भारत सरकार दरभंगा इकाई द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, पीएम जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समवृद्धि योजना, पीएम उज्जवला योजना तथा स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया योजना आदि विषयों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के बीच योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर एसबीआई बेनीपट्टी के प्रबंधक बनारसी पासवान, मुखिया दुलरिया देवी, ब्रज कुमार झा, कपिल मंडल, पीताम्बर मुखिया सहित कई लोग अपने अपने विचार प्रकट किए।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment