मधुबनी: दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु ने शुक्रवार को बेनीपट्टी एसडीपीओ कार्यालय में अनुमंडल प्रक्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र में लंबित पड़े मामले को लेकर एक समीक्षा बैठक किया। जिसमें यूडी मामले, लूट, बलात्कार, डकैती व हत्या जैसे संगीन मामलों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान आईजी ने सभी थानेदारो व अधिकारियों को कड़ाई से शराबबंदी कानून का पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मधुबनी के पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल, झंझारपुर के एएसपी निधि रानी, बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष हरेराम साह सहित अनुमंडल प्रक्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष व अधिकारी मौजुद थे।


0 comments:
Post a Comment