बेनीपट्टी: भारतीय बार काउंसिल के आह्वान पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में संचालित व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद चंद्र ठाकुर ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए न्यूनतम 7 साल के वकालतनामा का आधिकारिक अनुभव होने के बाद ही वकालत करने की अनुमति देने की बात कही गयी है, जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण प्रतीत होता है। इससे फिलहाल वकालत कर रहे सैंकड़ों अधिवक्ताओं की स्थिति दयनीय हो जायेगी। ऐसी स्थिति में हम सभी अधिवक्ता एकजुटता के साथ कार्य का बहिष्कार कर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण दिन भर न्यायालय में आम लोगों को परेशान देखा गया।
0 comments:
Post a Comment